धारा 75 बीएनएस और 9/10 पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई….
आजमगढ़। जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार 9 मार्च 2026 को थाना फूलपुर पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मामला प्रकाश में आया कि 8 मार्च को थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग बच्ची के साथ एक व्यक्ति द्वारा अश्लील हरकत की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा संख्या 86/2026 के तहत धारा 75 बीएनएस और 9/10 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार द्वारा की जा रही है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फूलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश पुत्र केसरी (55 वर्ष) निवासी ग्राम सैदपुर खंजहांपुर, थाना फूलपुर को सोमवार को शाम करीब 7:43 बजे गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने आरोपी को उसके अपराध से अवगत कराते हुए विधिक कार्रवाई पूरी की और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना फूलपुर के हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार वर्मा की प्रमुख भूमिका रही।







