best news portal development company in india

प्रेम प्रसंग के चलते लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस के आश्वासन पर हाईवोल्टेज पोल से उतरी!

SHARE:

किसी दुर्घटना के आशंका से भयभीत रहे लोग, घंटों परेशान रही शाहगंज पुलिस……

दीदारगंज/आजमगढ़, 10 मार्च। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को प्रेम प्रसंग के चलते एक किशोरी के हाईवोल्टेज बिजली के खम्भे पर चढ़ जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई, लेकिन पुलिस के आश्वासन पर आखिरकार वह खम्भे से नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ कोतवाली ले गई।

जानकारी के अनुसार दीदारगंज क्षेत्र के बैरकडीह गांव की उत्तर सीवान स्थित हाईवोल्टेज विद्युत खम्भे पर मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे नटौली गांव की अनुसूचित बस्ती की एक किशोरी अचानक चढ़ गई। बताया जा रहा है कि वह अपने प्रेमी से विवाह करने की जिद पर अड़ी हुई थी।सबसे पहले आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने किशोरी को खम्भे पर चढ़ते देखा और शोर मचाया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी देर तक किशोरी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह बार-बार अपने प्रेमी से ही शादी करने की बात कहती रही और नीचे उतरने से इनकार करती रही। हाईवोल्टेज खम्भे पर चढ़ने के कारण किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर शाहगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी बात सुनी जाएगी और मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन पर किशोरी खम्भे से नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस किशोरी को अपने साथ शाहगंज कोतवाली ले गई, जहां उससे पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर दिन भर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment