बनारस के मड़वाड़ी क्षेत्र से बरामद हुई नाबालिक लड़कियां…
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र से घर से गई दो नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 9 मार्च 2026 को वादी की सूचना पर थाना मुबारकपुर में मु0अ0सं0 91/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सूचना मिली थी कि दो नाबालिग बालिकाएं घर से चली गई हैं। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक नौशाद अहमद कर रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अपहृत एवं गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान और मिशन शक्ति फेज-5 के तहत पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। सर्विलांस सेल की मदद और मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक नौशाद अहमद अपनी टीम के साथ वाराणसी कमिश्नरेट के थाना मंडुवाडीह क्षेत्र के पास स्थित स्टैंड से दोनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों बालिकाओं को बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नौशाद अहमद और महिला कांस्टेबल शिवानी सिंह शामिल रहीं।






