best news portal development company in india

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

SHARE:

थाना कप्तानगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता……

आजमगढ़। जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2025 को पीड़िता के पिता ने थाना कप्तानगंज में तहरीर देकर बताया था कि उनकी नाबालिग पुत्री 18 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 5 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म से संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। जांच में बैदरा निवासी जितेन्द्र उर्फ गोलू यादव पुत्र जयप्रकाश यादव का नाम सामने आया।

थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को खीरीडीहा मोड़ के पास से अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ गोलू यादव (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय उसे मुकदमे में दर्ज धाराओं की जानकारी दी गई, पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जयप्रकाश के साथ कांस्टेबल सद्दाम हुसैन, कांस्टेबल सुधांशु सिंह तथा महिला कांस्टेबल नीतु शुक्ला शामिल रहीं।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment