best news portal development company in india

कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर युवती की हत्या के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार!

SHARE:

आरोपी आदतन अपराधी, पूर्व में दर्ज़ है कई गंभीर मुकदमे …..

आजमगढ़। जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र में कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर युवती की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक 05 मार्च 2026 को प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना अहरौला में मुकदमा संख्या 54/2026 धारा 103(1)/123 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त ने कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर एक युवती को पिला दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। यह घटना 04/05 मार्च 2026 की रात की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा अपने हमराह कांस्टेबल सुखराम यादव व कांस्टेबल अभिषेक मौर्या के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बरामदपुर पुलिया मंदिर के पास से करीब 1:30 बजे अभियुक्त दिलीप कुमार उर्फ डीएम (32 वर्ष) पुत्र जियालाल निवासी ग्राम पारा, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें अपहरण, पॉक्सो एक्ट तथा विद्युत अधिनियम से संबंधित मुकदमे शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment