best news portal development company in india

आजमगढ़- जनपद वासियों को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने दी होली की बधाई!

SHARE:

आपात सूचना के लिए जिला प्रशासन कंट्रोल रूम नंबर 9454417172 जारी…..

आजमगढ़, 03 मार्च। होली पर्व के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि होली आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने वाला पर्व है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासी अपने परिजनों के साथ हंसी-खुशी एवं हर्षोल्लास के साथ होली का पावन पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार एक-दूसरे के प्रति स्नेह, सहयोग और सौहार्द बढ़ाने का संदेश देता है, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर खुशियां बांटें और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखें।

उन्होंने अपील की कि होली परंपरागत एवं मर्यादित तरीके से मनाई जाए। किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती रंग न लगाया जाए तथा ऐसा कोई कार्य न किया जाए, जिससे किसी की भावनाएं आहत हों।

जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से सतर्क रहने की भी अपील की और कहा कि किसी भी संदिग्ध सूचना की पुष्टि किए बिना उसे साझा न करें। किसी भी आपात स्थिति या सूचना के लिए जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 9454417172 पर संपर्क किया जा सकता है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment