22 फरवरी के मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन को लेकर किया पत्रकारों से चर्चा…….
आजमगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय आजमगढ़ की सचिव नितिका राजन ने बताया कि आम जनता के सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनपद स्तर पर दिनांक 22 फरवरी 2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नई विधिक व्यवस्थाओं को सरल और सुलभ रूप में आम नागरिकों तक पहुंचाना है, ताकि लोग अपने अधिकारों एवं कानूनी सुविधाओं के प्रति जागरूक हो सकें।

सचिव ने कहा कि- इस मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के माध्यम से आम जनता को नि:शुल्क कानूनी परामर्श एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे लोगों को अनावश्यक आर्थिक, शारीरिक और मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। साथ ही न्यायिक प्रक्रियाओं में लगने वाले समय की भी बचत होगी। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में सहभागिता कर विधिक सेवाओं का लाभ उठाएं और अपने अधिकारों के प्रति सजग बनें।




