कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव में पूर्वांचल बाज़ार ने किया छात्रों का चयन, कुलपति ने दी बधाई!

SHARE:

डिपार्टमेंट ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन के प्राध्यापकों एवं बिजनेस एक्सपर्ट्स का रहा सहयोग…..

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के शैक्षणिक भवन में पूर्वांचल बाज़ार (Purvanchal Bazaar) द्वारा वृहद कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार की प्रेरणा से डिपार्टमेंट ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन के प्राध्यापकों एवं बिजनेस एक्सपर्ट्स के सहयोग से संपन्न हुआ। ड्राइव के दौरान कंपनी ने विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का विधिवत चयन किया।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया में डिपार्टमेंट ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन, बी.एससी. आईटी तथा डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का मूल्यांकन एचआर इंटरव्यू, कम्युनिकेशन स्किल, एप्टीट्यूड टेस्ट और प्रोफेशनल बिहेवियर के आधार पर किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया में प्रतिभा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। छात्रों के उत्साह और प्रदर्शन को देखते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों में व्यवसायिक प्रक्रियाओं के प्रति रुचि विकसित हो सके। भर्ती प्रक्रिया के उपरांत विश्वविद्यालय प्रशासन एवं कंपनी के एचआर प्रतिनिधियों ने छात्रों की प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यावसायिक समझ और सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की।

अतिरिक्त रिक्रूटमेंट ड्राइव के अंतर्गत डिपार्टमेंट ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन से प्रिया पटवा, पीयूष सिंह, देवांश सिंह, प्रीति यादव, सृष्टि सिंह, आकांक्षा श्रीवास्तव, अंशुल पाठक, साजिद अंसारी, अर्पिता यादव, प्रीति सिंह, अंशिका सिंह एवं श्रीजा यादव का चयन किया गया। वहीं एमबीए पाठ्यक्रम से मुकेश प्रजापति और सत्यम द्विवेदी का चयन हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, गैरशिक्षक कर्मचारी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा कुलपति के सहायक भूपेंद्र पांडे और विपिन शर्मा उपस्थित रहे। विभागीय शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव, रोजगार के अवसर और उद्योग जगत से सीधा जुड़ाव प्रदान करते हैं, जो उनके करियर निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।वृहद आयोजन के सफल संचालन पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं सहायक कुलसचिव ने आयोजन समिति को बधाई दी।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment