अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा…….
आजमगढ़। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने थाना पवई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, मेस, महिला हेल्प डेस्क तथा साफ-सफाई की स्थिति की गहन समीक्षा की।

अपर पुलिस अधीक्षक ने थाने में संधारित अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए तथा आगंतुकों एवं पीड़ितों के साथ सौहार्दपूर्ण और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से महिला एवं कमजोर वर्ग से संबंधित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

इसके साथ ही लंबित विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारित करने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




