आजमगढ़ में अपराधियों पर बड़ा प्रहार: 31 बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट, संपत्ति कुर्की की तैयारी!

SHARE:

वर्षीय मासूम साजेब के अपहरण व हत्या कांड में शामिल छह आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया गया…

आजमगढ़। नववर्ष के पहले दिन आजमगढ़ पुलिस और प्रशासन ने अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के संयुक्त निर्देश पर जिले के आठ थानों से जुड़े जघन्य अपराधों में संलिप्त कुल 31 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई की जद में हत्या, लूट, सामूहिक दुष्कर्म, गोवध और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल अपराधी आए हैं। सबसे गंभीर मामला थाना सिधारी क्षेत्र से जुड़ा है, जहां 7 वर्षीय मासूम साजेब के अपहरण व हत्या कांड में शामिल छह आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है।

वहीं मुबारकपुर थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपियों पर, जहानागंज में एंबुलेंस की आड़ में शराब तस्करी करने वाले तीन तस्करों पर भी यह सख्त कार्रवाई की गई है। इसके अलावा गंभीरपुर में हत्या व लूट, कप्तानगंज में हत्या, अहरौला में भारी मात्रा में गांजा तस्करी, फूलपुर में गोवध तथा कोतवाली और मुबारकपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के गैंगचार्ट को मंजूरी देकर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो DM, SSP

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई यहीं तक सीमित नहीं रहेगी। सभी आरोपियों द्वारा अपराध से अर्जित चल-अचल संपत्तियों की जांच कर जल्द ही कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। पुलिस और प्रशासन की इस संयुक्त और कठोर कार्रवाई से जिले के अपराधियों में हड़कंप मच गया है, जबकि आम जनता ने इसे कानून-व्यवस्था के लिहाज से मजबूत कदम बताया है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment