खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित…
आजमगढ़। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में मेरा युवा भारत आजमगढ़ द्वारा 11 एवं 12 दिसंबर को सुखदेव पहलवान स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी श्री संजीव सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ, जबकि प्रतियोगिता का सफल संचालन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी श्री बृजेश यादव, श्री अनिल यादव एवं श्री दीपक प्रजापति ने किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल छह खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें कबड्डी (बालक एवं बालिका वर्ग), लंबी कूद (बालक एवं बालिका वर्ग) तथा 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले शामिल रहे। प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री सुल्तान सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र, मेडल, टी-शर्ट एवं ट्रैकसूट प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
कबड्डी (बालक वर्ग):
प्रथम – मार्टीनगंज टीम
द्वितीय – महाराजगंज टीम
तृतीय – तरवां टीम
कबड्डी (बालिका वर्ग):
प्रथम – बिलरियागंज टीम
द्वितीय – तरवां टीम
तृतीय – सठियांव टीम
400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग):
प्रथम – सुजीत यादव
द्वितीय – आकाश
तृतीय – शिवम यादव
200 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग):
प्रथम – पारी मद्धेशिया
द्वितीय – आराध्या
तृतीय – खुशी
लंबी कूद (बालक वर्ग):
प्रथम – प्रिंस यादव
द्वितीय – शुभम राजभर
तृतीय – जतिन राजभर
लंबी कूद (बालिका वर्ग):
प्रथम – नंदिनी निषाद
द्वितीय – आशू यादव
तृतीय – ज्योति यादव
इस अवसर पर रणविजय मिश्रा, आदित्य सिंह, सुनील कनौजिया, हरिद्वार यादव, शैलेश राजभर, जिगर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह प्रतियोगिता जनपद में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।




