फूलपुर ग्रामीण न्यायालय का जिला जज ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश!

SHARE:

फूलपुर ग्रामीण न्यायालय में पौधारोपण सहित हुए कई कार्य…

आजमगढ़। जिला जज जय प्रकाश पाण्डेय ने शनिवार को फूलपुर तहसील परिसर स्थित ग्रामीण न्यायालय का निरीक्षण किया। न्यायालय पहुँचने पर ग्राम न्यायालय की जज हर्षा नंद ने उनका स्वागत किया।

निरीक्षण के दौरान जिला जज ने न्यायालय परिसर, कार्यालय व कोर्ट कक्षों का बारीकी से जायजा लिया व पौधारोपण का कार्यक्रम भी हुआ। उन्होंने न्यायालय के सुचारू संचालन हेतु संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने पर जोर दिया। निरीक्षण के समय ग्राम न्यायालय से जुड़े अधिवक्ता, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे, इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में स्थानीय पुलिस के जवान लग रहे। जिला जज के इस दौरे को न्यायिक व्यवस्था की बेहतर निगरानी और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment