शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज!

SHARE:

थाना प्रभारी ने दिया कड़ी कार्रवाई का आश्वासन….

आज़मगढ़। जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र की एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के बाकियां लच्छीरामपुर निवासी अरुण यादव पुत्र सूबेदार यादव एक वर्ष से उसे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बना रहा था।

जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

इस संबंध में दीदारगंज थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि बेटियों के साथ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment