आजमगढ़ के गांवों में चोरों का तांडव,जेलर और प्रिंसिपल के घर को बनाया निशाना!

SHARE:

चोरों ने लाखों के जेवरात और नगदी चुराए….

आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल पुलिस चौकी के फरीदपुर गांव में शनिवार रात चोरों ने प्रिंसिपल और जेलर समेत तीन घरों को निशाना बनाया और लाखों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार सुबह सो कर उठने के बाद स्वजनों और ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी माहुल और जिले की फॉरेंसिक टीम ने घटना के बाबत जांच पड़ताल शुरू किया।

रफी मेमोरियल माहुल के उप प्रिंसिपल अविनाश सिंह और उनका परिवार रात में खाना खा कर करीब 10 बजे घर में ऐसी लगे कमरे में सो गए। रात में अज्ञात चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में घुस गए। उसके बाद कमरे में रखे बॉक्स बेड को तोड़कर उसमें रखा सोने का तीन झुमका तीन अंगूठी,पांच पायल और 10हजार नगद उठा ले गए।

इसी तरह नोएडा के जेलर सुरजीत सिंह के घर में छत के रास्ते चोर घर के घुसे और दो बड़े बॉक्स और तीज अटैची तोड़ कर उसमें रखे कपड़ो आदि को छिटका दिया। जिस समय चोर इनके घर में घुसे जेलर के छोटे भाई संजय कुमार सिंह और उनकी मां थी जो अपने कमरे में सोए थे।इनके घर से चोरी हुए समानों की जानकारी नहीं हो पा रही। उनके भाई संजय कुमार सिंह ने बताया कि भाई साहब ने क्या क्या सामान रखा था इसकी जानकारी नहीं है।

इसी तरह चोर गांव के नीरज कुमार सिंह के घर पर पहुंच कर जल रहे बल्व को निकाल दिया और दरवाजा तोड़ने का प्रयास किए पर सफल नहीं हुए।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी है अभी फिलहाल अविनाश सिंह से पुलिस ने शिकायती पत्र ले लिया है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment