रेलवे DRM को लोगों सौंपा मांगपत्र, दोपहर पैसेंजर चलाने, मऊ आनंद विहार, छपरा सूरत ट्रेन ठहराव सहित की कई मांग!

SHARE:

रेलवे DRM ने सभी मांगों पर विचार करने व जल्द कार्ययोजना की बात कही…..

आजमगढ़। जिले के फूलपुर खोरासन रोड स्टेशन पर सोमवार को पहुंचे रेलवे विभाग के DRM (पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल) को रियासत हुसैन, गोविंद यादव की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने कुछ मुख्य मांग से अवगत कराया, पौराणिक दुर्वासा धाम व स्वर्गीय कैफी आजमी के गृह एवं तहसील स्तरीय रेलवे स्टेशन खोरासन रोड से सम्बन्धित आवश्यकताओं के अनुसार एक मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें ताप्ती गंगा 19045/46 छपरा-सूरत एवं 15025/26 मऊ-आनंद विहार का खोरासन रोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग, प्लेटफॉर्म नं0 1 से 2 पर दिव्यांगों, मरीजों, बुजुर्गों को व्हील चेयर से ले जाने के लिये ट्राली पथ का निर्माण, प्रथम श्रेणी वेटिंग रूम बनाने की अपील,

मऊ-शाहगंज रेलखंड पर एक जोडी मिड-डे पैसेंजर चलाने की मांग क्योंकि मात्र सुबह और शाम में ही पैसेन्जर ट्रेन इस रूट पर है। गरीबों को लखनऊ पंहुचकर दवा, इलाज कराने के लिये बलिया-शाहगंज 55135/36 का विस्तार लखनऊ या गोमतीनगर तक किए जाने की मांग किया गया, इस अवसर पर रियासत हुसैन, गोविंद यादव, राहुल कुमार, अंकुर श्रीवास्तव, आदित्य यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment