बहुजन समाज पार्टी का प्रदेश स्तर पर शक्ति प्रदर्शन….
आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के कौड़िया बाजार में सोमवार को आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि डॉ. इंदु चौधरी ने कहा कि 9 अक्तूबर को पार्टी संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर प्रदेश स्तर पर शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक का आयोजन श्रवण निषाद की ओर से किया गया।

डॉ. इंदु चौधरी ने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा कर पार्टी अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी। खासकर राजधानी में विशाल रैली आयोजित करने पर गंभीर मंथन चल रहा है। इस मौके पर पार्टी सुप्रीमो कार्यकर्ताओं को आगामी रणनीति से अवगत कराएंगी और विपक्ष के भ्रामक प्रचार का जवाब देंगी।
श्रवण निषाद ने कहा कि मायावती ने हाल ही में समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने के लिए कई कमेटियों का गठन किया है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल लगातार कैडर कैंप आयोजित कर रहे हैं और अन्य दलों के नेताओं को बसपा से जोड़ने की मुहिम में लगे हुए हैं।
सरवन निषाद ने कहा कि कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस बसपा के लिए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का अवसर होगा और इसी दिन बड़े ऐलान भी संभव हैं।




