सियार के काटने से 13 वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत, गांव में दहशत का माहौल!

SHARE:

सियार के काटने से बच्ची की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम…..

आजमगढ़। जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिहटा निवासी 13 वर्षीय आदर्श की इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं मृतक के पिता मोहन ने बताया कि हमारे बेटे आदर्श को बीते 24 अगस्त को सियार ने आदर्श को आँख के ऊपर बुरी तरह से काट लिया था।मौके पर परिजनों ने बच्चे को गद्दोपुर बाजार में एक प्रायवेट डॉक्टर के पास ले गए जहाँ डॉक्टर ने शर्तिआ इलाज की गारंटी लेकर इलाज चालू किया। एक महीने तक इलाज चला परन्तु हालत बेकाबू होते देख मरीज को रेफर कर दिया हर जगह से जवाब हो जाने के बाद आखिर में परिजनों ने आज सुबह 15 सितम्बर को पुनः इसी झोलाछाप डाक्टर के पास ले गए पर मौके से डॉक्टर दुकान बंद कर गयाब मिला और बच्चे ने दुकान के सामने दम तोड़ दिया। जहां गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से रोड़ जाम कर धरना प्रदर्शन करना चालू कर दिए जिससे आने जाने वालों को काफ़ी मसक्कत करना पड़ा,

घटना को जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी किरणपाल सिंह व उपजिलाधिकारी फूलपुर मौके पर पंहुच गए और कार्रवाई का आश्वासन दिए और परिजनों को समझा बुझाकर घर वापस भेज दिए और बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मृतक तीन भाई और एक बहन हैं बहन सबसे बड़ी तथा आदर्श दूसरे नंबर का भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment