दत्तात्रेय घाट पर डूबने से एक युवक की मौत!

SHARE:

प्रतिदिन नहाने वाला नव युवक डूबा…..

निजामाबाद, आजमगढ़। सावन के पवित्र महीने के दूसरे सोमवार के दिन शिव भक्ति में उमड़े कावड़िया, भक्ति के जन सैलाब के उत्सव के माहौल में पर उस समय मातम छा गया जब ऐतिहासिक दत्तात्रेय धाम मंदिर घाट तमषा कुंवर नदी संगम में एक 16 वर्षीय युवक श्रवण प्रजापति पुत्र सुबास प्रजापति ग्राम वजीरमल की डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि श्रवण प्रजापति रोज की भांति सोमवार को भी अपने भाई और मित्रों के साथ नहाने आया हुआ था पानी कम होने की वजह से वह भाई के कंधे पर चढ़कर कूदकूद कर नहा रहा था उसी समय कूदने में वह गहरे पानी में डूब गया। जब तक मित्र और भाई देखते व कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई। सावन का सोमवार होने की वजह से पुलिस की व्यवस्था भी लगी हुई थी वह लोग कुंड की तरह नहा रहे लोगो को वहां से निकाल कर भगा भी रहे थे। मगर यह लोग दूसरे जगह नहा रहे थे उधर किसी का ध्यान ही नहीं गया और घटना घट गई।

घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी चंद्रजीत यादव शव को पानी से निकलवा कर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिए, वही डूबने से मौत की घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया, और मृतक के पारिवारिक जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment