घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने तीनों को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया….
आजमगढ़। माहुल नगर से फुलवरिया की तरफ जाने वाली सड़क पर सोमवार को दो बाईकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज माहुल स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा। इन घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही। क्षेत्र के फरीदपुर निवासी शुभम सिंह उम्र 26 वर्ष अपनी स्पलेंडर बाइक से माहुल बाजार से घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अवध चिकित्सालय के पास पहुंची।
माहुल नगर निवासी आदित्य उम्र 18 और सतीश उम्र 33 वर्ष अपनी बाइक से टाइल्स की दुकान से सड़क पर आ गए और दोनों बाइक आपस में भिड़ गई और बाइक सवार छिटक कर सड़क पर गिर गए। स्थानीय नागरिकों ने इन तीनों को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।जहां इनका इलाज चल रहा। घायल शुभम् सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।




