कर्ज ने ली टेलर की जान, दुकान में फांसी लगा की आत्महत्या!

SHARE:

घटना के सम्बन्ध में सुबह सात बजे अन्य दुकानदारों ने दी पुलिस को सूचना……

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के काँखभार थाना रौनापार निवासी राजकुमार पुत्र फूलचंद उम्र लगभग 45 साल जो की जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में किराए की दुकान लेकर दर्जी का कार्य काफी दिनों से कर रहा था।सोमवार की सुबह लगभग 6:00 बजे घर से दुकान पर पहुंचा और पंखे में कपड़े के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।लगभग 7:00 बजे जब अन्य दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो उनको सूचना मिली उन्होंने पुलिस को सूचना दी । जिस पर लाटघाट चौकी इंचार्ज जफर खान अपने हमराहियों के साथ पहुंचकर शव को फंदे से उतार कर जीयनपुर कोतवाली भेज दिया।

जहाँ शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। दुकान पर ही सूचना पाकर ग्रामीण और परिवार के लोग पहुंच गए और रोने बिलखने लगे।जिससे बाजार का माहौल गमगीन हो उठा।हालांकि बताया जा रहा है कि वह कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था जिसके लिए कर्जदार बार-बार कर्ज वापसी की दबाव बना रहे थे ।कर्ज को लेकर पत्नी से अक्सर वाद विवाद हुआ करता था

कर्ज के कारण अक्सर पत्नी पति में होता था विवाद। यह घटना रात में भी पत्नी से कुछ विवाद कर्ज को लेकर हुआ था जिसको लेकर वह दुकान पर पहुंचकर आत्महत्या कर ली।उसके जेब से एक सुसाइड नोट मिला जिस पर उसने लिखा है कि मैं अपने हत्या का जिम्मेदार स्वयम हूं इसमें और किसी की कोई जिम्मेदारी नहीं है।मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पत्नी सुनीता देवी एव माता यशोदा देवी दो लड़के अमन और शुभम जो दोनों जुड़वा पैदा हुए थे उम्र लगभग 17 साल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है गांव में मातम पसरा हुआ है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment