चार राज्यों के उप चुनाव के परिणाम से INDIA की बल्ले बल्ले!

SHARE:

मात्र एक सीट गुजरात राज्य से हुई भाजपा की जीत…

नई दिल्ली। चार प्रदेश की पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव में इंडि गठबंधन को को फायदा हुआ है, गुजरात में जहां आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज करा दी है, तो वही केरल के नीलांबपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस गठबंधन की यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने जीत दर्ज़ की है, पंजाब के लुधियाना सीट से भी आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है हालांकि यहां इनका सीधा मुकाबला कांग्रेस पार्टी जो इंडि गठबंधन का हिस्सा है, पश्चिम बंगाल के कालीगंज विधानसभा सीट से टी एम सी का जितना निश्चित, वही गुजरात की मात्रा एक सीट से भाजपा ने अपनी जीत दर्ज कराते हुए उपचुनाव में अपनी उपस्थिति बनाई है,

मालूम हो कि चार राज्यों गुजरात, केरल, पश्चिम बंगालव पंजाब की कुल पांच विधानसभा रिक्त सीटों पर उपचुनाव 19 जून 2025 के अंतर्गत वोट डाले गए थे, जिसकी गिनती सोमवार को संपन्न हो रही है, 

(1)कांग्रेस गठबंधन की यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने जीत दर्ज़ करते हुए आर्यदान शौकत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 11077 मतों से जीत दर्ज की,

(2) पंजाब राज्य की लुधियाना विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट संजीव अरोड़ा ने 10637 मतों से जीत दर्ज की उन्होंने कांग्रेस के भारत भूषण को हराया.

(3) गुजरात के विसावदर सीट से आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया ने 17554 मतों से भारतीय जनता पार्टी के कीर्ति पटेल को हराया.

(4) गुजरात की कड़ी विधानसभा क्षेत्र सीट से भाजपा के राजेंद्र कुमार उर्फ राजू भाई दानेश्वर चावड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी रमेश भाई को चावड़ा को 39452 मतों से पराजित किया.

(5) पश्चिम बंगाल कालीगंज विधानसभा सीट से विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन से खाली हुई सीट से उनकी बेटी अलिफा अहमद टीएमसी से चुनाव मैदान में है जहां इनका मुकाबला कांग्रेस के काबिल शेख और भाजपा के आशीष घोष से है,

समाचार लिखे जाने तक 19000 से अधिक मतों से आगे चल रही थी. हालांकि रुझान और जीत के बाद तस्वीर पूरी तरीके से साफ हो गई। लेकिन इस विधानसभा उपचुनाव का यह परिणाम भविष्य के होने वाले चुनाव में क्या असर डालेगा अब यह राजनीतिक पार्टियों वह राजनीतिक पंडितों के लिए शोध का विषय बनेगा.

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment