गांव वालों की सूझबूझ से स्थापित हुई गांव में शांति…
आजमगढ़। फूलपुर तहसील व पवई थाना क्षेत्र के हड़िया ग्राम में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास किसी अराजक तत्व द्वारा पान खाकर थूकने से गांव वालों में असंतोष व्याप्त हो गया, इस तरह की हरकत की सूचना जब गांव की सोशल वर्कर, गीता देवी को हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी सहयोगी भीम आर्मी के स्थानीय नेता अमित कुमार को दिया, गीता देवी ने संबंध में गांव वालों से शांति बनाए रखने का अपील की, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ अनुचित व्यवहार की सूचना पर पवई थाना प्रभारी के निर्देश पर मित्तूपुर चौकी प्रभारी अपने दल बल के साथ पहुंचे और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप थूके गए पान पीक के निशान को साफ करवाया, और इस मामले में जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही, पुलिस के सहयोग अश्वासन के बाद सभी ग्राम वासियों ने संतोष जाहिर किया, इस संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार सोमवार की मध्य रात्रि किसी मनबढ़ किस्म के व्यक्ति ने गांव में अशांति पैदा करने के उद्देश्य से इस तरह का कृत्य किया, पुलिस की करवाई और गांव वालों के सूझबूझ से इस तरह की मनसा पर अंकुश पाया गया।




