best news portal development company in india

त्रयोदशी तिथि आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष में सिद्धेश्वरी मंदिर पर चढ़ा हलवा और पूरी, की गई देवी से मंगल कामना!

SHARE:

विवाह मुंडन संस्कार पूजा पाठ के लिए आते हैं सैकड़ो  लोग….

सिधौना,आजमगढ़। सोमवार को त्रयोदशी तिथि आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष में सिधौना गांव के मध्य स्थान पर हलवा और पूरी चढ़ा कर परिवार और समाज के लिए मंगल कामना की गई,  बताते चले कि सिद्धेश्वरी सिधौना एक सिद्ध शक्ति पीठ है। यह सिधौना बाजार से लगभग 1 किलोमीटर दक्षिण ग्राम सभा सिधौना खास ग्राम में अपनी प्राचीनता को समेटे हुए है। धाम पर जाने के लिए बीच रोड सिधौना बाजार से बना हुआ है जिस पर दो पहिया चार पहिया वाहनों से भक्तगण दूर दराज स्थान से आकर मां के दरबार में माथा टेकते हैं।

सिद्धेश्वरी मां उन सभी भक्तों की मुरादे पूरा करती है सिद्धेश्वरी धाम पर शुरुआती आषाढ़ महीने से ही करहिया हलवा पूरी चढ़ रहा है। उक्त धाम पर प्रतिदिन मेले जैसा माहौल बना रहता है यहां लग्न के समय आए दिन विवाह मुंडन संस्कार पूजा पाठ होते रहते हैं प्रतिदिन वैदिक मंत्रों के पाठ होने से यहां का वातावरण भक्तिमय हो जाता है । इस स्थान की इतनी महिमा है कि जो भी एक बार आता है यहां से जाना नहीं चाहता है। इस धाम पर प्रकृति देवी की भी बड़ी कृपा है।आज सिधौना खास के लोग सिद्धेश्वरी धाम पर हलवा पूरी चढ़ाकर धूप दीप माला फूल के साथ पूजन अर्चन किए उसके बाद सिधौना ग्राम के डीह बाबा स्थान पर गांव में स्थित काली माता जी के मंदिर पर गांव के सभी लोग अपने परिवार के सुख शांति एवं समृद्धि के लिए हलवा पूरी चढ़ाकर जल के साथ धार दिये। और ईश्वर से प्रार्थना किये कि हे भगवान हम लोगों का परिवार हरा-भरा और खुशहाल हो।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment