बरदह-बर्रा गांव पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष व सपा सांसद दिया जानवरों को चारा पानी, कहा..”निर्दोषों को न फसाया जाए”

SHARE:

सांसद ने भूके प्यासे पशुओं को डलवाया चारा पानी….

बरदह,आजमगढ़। लोकसभा क्षेत्र लालगंज के सपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गाँव मे पहुँच कर विगत एक सप्ताह से खूंटे पर बंधी भैस गायों व अन्य जानवरों को चारा डलवाया और उन्हें पानी पिलवाया मालूम हो कि बर्रा गांव के इन जानवरों के मालिक पिछले एक सप्ताह से पुलिसिया कार्रवाई के डर भय से घर से फरार हैं, जानवरों की दुर्दशा देख अगल बगल के गांवों के लोग इन्हें चारा पानी डाल रहे है, बर्रा गांव में ऐसे चालीस से अधिक घर हैं जहां सिर्फ जानवर ही खूंटो पर बधे हैं दरवाजो पर ताले लटक रहे है, बताते चले कि बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गाँव मे विगत 5 जून को आयी बारात में पूर्व रंजिश को लेकर राजभर जाति के दो गुटों में ही आपसी खूनी संघर्ष हो रहा था इसी बीच 112 डायल भी पहुची और एक गुट का पक्ष ले कर कार्यवाई करने लगी तभी दूसरा गुट उग्र हो कर डायल 112 को वाहन समेत रोककर कथित तौर बंधक बना लिया , इसी बीच घटना की सूचना पा कर थानाध्यक्ष बरदह राजीव कुमार सिंह मय फोर्स घटना स्थल की तरफ बढ़े , ग्रामीण महिलाओं की माने तो उनके पहुँचते ही पुलिसिया आक्रामक शैली के नाते ग्रामीण और उग्र हो गए। लाठी चार्ज के विरोध में ग्रामीणों ने भी पलटवार लाठी चार्ज कर दिया जो जिसको जहां मिला लाठी डंडो से मारना शुरू कर दिया , बताते है कि यह घटना 6/7 जून की रात 9 बजे के बाद हुई जिसमें अंधेरे के कारण पुलिस दल छिटक कर अलग दिशाओ में चले गए और बुरी तरह घायल हो गए, जिसमे थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के सर में गम्भीर चोटे आईं हैं । फिर रात 2 बजे के करीब भारी संख्या में कई थानों की पुलिस ने बर्रा गाँव की राजभर बस्ती में को घेर कर उपद्रवियों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया,

जिसमें जम कर तांडव भी मचा और अगले दिन पुरुष एवं महिला सहित 17 लोंगो पर कार्रवाई की गई अदालत द्वारा उन्हें जेल भेज दिया गाया , बरदह पुलिस एक दर्जन से अधिक लोंगो को नाम जोड़ कर उन्हे मुलजिम बना कर उनकी तलाश कर रही है इसी भय से एक पक्ष के चालीस से अधिक घरों में ताले लटक रहे हैं , उनके दरवाजे पर बंधे जानवर स्वामी के लौटने की बाट जोह रहे है। घटना की खबर पा कर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक सपा कार्य कर्ताओ का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को बर्रा गांव पहुँचा परंतु गाँव से पुरुष और महिलाएं घर से गायब मिले ।एक्का दुक्का लोग व वृद्ध महिलाये ही मिली , मौके पर पहुचे सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने घटनास्थल पर पहुँचे पत्रकारों से घटना को पुलिसिया चूक का परिणाम बताया , सांसद दरोगा सरोज ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों को सजा मिलने की एवम निर्दोषों को न फ़साने की बात कही ।जब कि पूर्व विधायक आदिल शेख ने प्रशासन से बर्रा गाव में भयमुक्त माहौल बनाने की पुलिस प्रशासन से अपील किया । इस अवसर पर रामआसरे चौहान, विभूती सरोज , दीपक रॉय , सिकंदर यादव पंधारी यादव ,प्रमोद राजभर , अशोक यादव, आदि मौजूद रहे।

प्रभारी थानाध्यक्ष बरदह संजय सिंह ने कहा कि इस मामले में मुकद्दमा दर्ज है , आरोपियों की तलाश की जा रही, दोषियों के विरुद्ध शख्त कार्यवाई की जाएगी।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment