विमान के मलबे धुएं आग के चलते बचाओ कार्य में आ रही दिक्कतें……
नई दिल्ली। अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे। यात्रियों में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक थे, बताया जा रहा है कि विमान में एक लाख लीटर तक का फ्यूल था, विमान एक मेडिकल विभाग के डॉक्टरों के रिहायशी बिल्डिंग के ऊपर गिरा जिससे वह दो टुकड़ों में पट गया बताया जा रहा है की बिल्डिंग में भी सैकड़ो लोग रहते थे बिल्डिंग रहने वालों की भी कुछ हानि हुई है अभी इस संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है, आसमान में ही आज के गले में तब्दील हो चुके विमान बिल्डिंग पर गिरते ही दो टुकड़ों में बट गया, अभी तक 133 से अधिक यात्रियों के शव बरामद करते हुए नजदीकी अस्पताल में लाया गया है,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी हादसे की पूरी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश बचाव राहत अधिकारियों और टीम को दे रहे है, बताया जाता है विमान में सर्वाधिक ब्रिटिश नागरिक ही सवार थे, एयर इंडिया ने मीडिया संपर्क नंबर 18005691444 व अहमदाबाद पुलिस ने भी हेल्पलाइन नंबर 07923251900 जारी किया है विमान में कुल 217 वयस्क 11 बच्चे दो नवजात भी थे, विमान हादसे में डॉक्टर के हॉस्टल के इर्द-गिर्द खड़े कई कर व गाड़ियां भी धु धु कर जलने लगी, अहमदाबाद से लंदन के लिए गुरुवार दोपहर 1:30 बजे उड़ी विमान दोपहर 1:38 पर ही क्रैश हो गई, गृह मंत्री अमित शाह भी अहमदाबाद पहुंच रहे हैं, अहमदाबाद एयरपोर्ट को पूरी तरीके से हवाई सेवा के लिए बंद कर दिया गया है।







