डीजे पर नाचने को लेकर लड़ाई में 14 पर पुलिस की कार्रवाई”

SHARE:

डीजे पर नाचने को को लेकर भिड़े दो पक्ष……

आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में आए एक बरात में डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में वाद-विवाद एवं लड़ाई-झगडा में-मारपीट करने वाले दो पक्षों के कुल 14 लोगों को निरोधात्मक कार्यवाही में किया गया पाबन्द ग्राम मुडियार हरिजन बस्ती में आयी एक बरात में डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में वाद-विवाद एवं लड़ाई-झगडा किया गया जो ग्राम मुडियार से पुनः वापस आकर रेलवे क्रासिंग कस्बा फूलपुर में भी दोनों पक्षो में हाथापाई व एक दूसरे को मारपीट आमादा हो रहे थे, इस सूचना पर उ0नि0 दिनेश कुमार त्रिपाठी मय हमराह के साथ रेलवे क्रासिंग कस्बा फूलपुर पहुँचे जहाँ दोनों पक्ष आपस मे हाथा पाई व एक दूसरे को मारपीट आमादा हो रहे थे जिन्हे समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन नहीं माने बल्कि और उग्र होकर आमादा फौजदारी को तैयार हो गये, शान्ति व्यवस्था भंग होने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत अभियुक्तगण उपरोक्त को कर्म0गण के मदद से अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस समय 10.30 बकायदा व जाफ्ता गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment