best news portal development company in india

पुरानी रंजिश व जमीन बंटवारे के विवाद में 9 गिरफ्तार!

SHARE:

पुरानी रंजिश व जमीन बंटवारे विवाद पर थाना जहानागंज पुलिस के सामने भिड़े दोनों पक्ष…….

आजमगढ़। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जहानागंज पुलिस ने पुरानी रंजिश और जमीन बंटवारे के विवाद में मारपीट करने वाले नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी जहानागंज अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को ग्राम जिगरसण्डी और ग्राम मित्तूपुर में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। सूचना मिलने पर थाना जहानागंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति शांत नहीं हुई और मारपीट होने लगी।

इसके बाद पुलिस ने बीच-बचाव कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के कुल नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए एसडीएम सदर न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में- ग्राम जिगरसण्डी निवासी निशा (47), विक्की राम (23), सुरजन राम (40) और बंदना (35) शामिल हैं। वहीं ग्राम मित्तूपुर निवासी गोविन्द चौहान (55), सुनीता चौहान (27), महेन्द्र चौहान (58), सविता चौहान (40) और उर्मिला चौहान (52) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment