best news portal development company in india

आजमगढ़ में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश!

SHARE:

परीक्षा 14 और 15 मार्च  को दो पालियों में आयोजित की जाएगी…

आजमगढ़, 06 मार्च। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जनपद के कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 5040 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा की सुचिता और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बैठक के बाद सभी अधिकारी अपने-अपने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लें और केंद्र व्यवस्थापकों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र और गोपनीय सामग्री निर्धारित समय पर कोषागार से प्राप्त कर सुरक्षित तरीके से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाई जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद सामग्री को पुनः कोषागार में जमा कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने नामित एजेंसी को निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों और कंट्रोल रूम में समय से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही बायोमेट्रिक कार्य करने वाले कर्मियों की सूची उपलब्ध कराकर उनका पुलिस सत्यापन भी कराया जाए। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों के अंदर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सभी अधिकारियों को परीक्षा के दिन निर्धारित समय पर अपने तैनाती स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विद्युत विभाग को परीक्षा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि कक्ष निरीक्षक परीक्षा कक्ष में पूरी सतर्कता के साथ निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारी और कर्मचारी इस अवधि में अवकाश पर नहीं जाएंगे तथा सभी अभ्यर्थियों की कड़ी जांच सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा को नकलविहीन, निर्विघ्न और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गम्भीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment