best news portal development company in india

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

SHARE:

पेड़ से भिड़ी बाइक एक मौत एक घायल…..

मित्तुपुर/पवई (आजमगढ़)। पवई थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भरचकिया गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई बाइक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कछरा गांव निवासी 22 वर्षीय शोभित तिवारी पुत्र दिनेश तिवारी अपने मित्र गुलाब राजभर पुत्र दुर्गा प्रसाद राजभर के साथ बाइक से पहाड़पुर स्थित अपनी बुआ के घर से वापस लौट रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे भरचकिया गांव स्थित कोल्ड स्टोर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर पीछे बैठे शोभित तिवारी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक चला रहे गुलाब राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक शोभित दो भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था तथा इंटरमीडिएट का छात्र था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment