best news portal development company in india

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार!

SHARE:

पुलिस ने कहा क्षेत्र का सक्रिय अपराधी गिरफ्तार शातिर अभियुक्त….

आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 23 फरवरी 2026 की देर रात करीब 11:45 बजे वरिष्ठ उपनिरीक्षक गंगाराम बिन्द अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने भोरमऊ पुलिया से पहले मुख्य मार्ग से खोजापुर जाने वाले रास्ते पर स्थित बाउंड्री के पास ग्राम भोरमऊ में घेराबंदी कर अभियुक्त साबिर पुत्र अब्दुल हसन, निवासी ग्राम नेवादा, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ (उम्र करीब 26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध .315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 62/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

आरोपी का लम्बा अपराधिक इतिहास 

गिरफ्तार अभियुक्त साबिर पर पहले से ही चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह क्षेत्र का सक्रिय अपराधी रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गंगाराम बिन्द, उपनिरीक्षक अजीज खान, कांस्टेबल अश्वनी कुमार तथा कांस्टेबल विनोद यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment