तमसा नदी में कूदे छात्र की जान बची, कोतवाली पुलिस की तत्परता से टला हादसा!

SHARE:

मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक हाई स्कूल का छात्र…..

आजमगढ़, 20 फरवरी 2026। शहर कोतवाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक 20 वर्षीय छात्र ने तमसा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि थाना कोतवाली पुलिस, पीआरवी टीम और स्थानीय लोगों की तत्परता से छात्र को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकिल प्रजापति निवासी जनपद आजमगढ़ हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए आया था। इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों से तमसा नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से छात्र को नदी से बाहर निकाला।

छात्र को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि छात्र मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और एक अमूल्य जीवन बचाया जा सका। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग दिया।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment