फूलपुर- साइबर हेल्पलाइन 1930 की तत्परता से 27 हजार रुपये वापस!

SHARE:

मोबाइल पर गेम खेलते समय अनजाने में 27,000 रुपये किसी अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुए थे…..

फूलपुर (आजमगढ़)। थाना फूलपुर की साइबर हेल्पडेस्क की सक्रियता से एक व्यक्ति के खाते से अनजाने में ट्रांसफर हुए 27 हजार रुपये वापस करा दिए गए। त्वरित कार्रवाई के चलते पूरी धनराशि सुरक्षित रूप से आवेदक के खाते में पहुंच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 फरवरी 2026 को सतुवहिया निवासी मो. अबु हमजा पुत्र मुस्ताक अहमद के बच्चे द्वारा मोबाइल पर गेम खेलते समय अनजाने में 27,000 रुपये किसी अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिजनों को साइबर ठगी की आशंका हुई और उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 33102260031205 के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

शिकायत मिलते ही थाना फूलपुर की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने सक्रियता दिखाते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। त्वरित प्रयासों के बाद पूरी 27 हजार रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में वापस करा दी गई। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें अथवा नजदीकी थाना या साइबर हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment