महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने किया महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण!

SHARE:

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई शपथ….

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी ने मंगलवार को जनपद भ्रमण के दौरान महिला चिकित्सालय, आजमगढ़ का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने वेदान्ता हॉस्पिटल, लछिरामपुर की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।

भ्रमण के क्रम में उपाध्यक्ष श्रीमती चौधरी विकास खंड रानी की सराय पहुंचीं, जहां उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला कल्याण विभाग व अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी।

इसी दौरान चल रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आमजन को शपथ दिलाई गई। उपाध्यक्ष ने बाल विवाह के दुष्प्रभाव बताते हुए लोगों से अपील की कि वे बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने में सहयोग करें। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष के साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के कर्मचारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment