एकता के सन्देश में सामिल हुए सैकड़ों लोग…..
बूढ़नपुर (आजमगढ़)। नगर पंचायत बूढ़नपुर में मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर विशाल जन एकता यात्रा निकाली गई। यह यात्रा तहसील मोड़ रानीपुर से प्रारंभ होकर राधा कृष्ण मंदिर, कोयलसा पर संपन्न हुई। करीब 5 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से माहौल गूंज उठा।यात्रा में सिंगारी देवी बालिका इंटर कॉलेज समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के करीब 500 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुराहू राजभर (जिला प्रभारी, लालगंज) मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में जिलाध्यक्ष विनोद राजभर और पूर्व सांसद नीलम सोनकर शामिल रहीं।
जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि देशभर में सरदार पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है, उसी क्रम में बूढ़नपुर में भी जनयात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने सरदार पटेल के गृह मंत्री रहते हुए देश को एकता के सूत्र में पिरोने के योगदान को याद किया और लोगों से उनके आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की।
कार्यक्रम में जनयात्रा प्रमुख एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। संचालन हरीश तिवारी ने किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कोयलसा संतोष यादव सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अर्पित मौर्य, राजू राजभर, मनीष सिंह, आशुतोष चौबे, हर्षित सिंह, रेखा गिरी, दुर्गा यादव, प्रदीप पांडेय, दीपक मोदनवाल, जगन्नाथ राजभर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष रुद्र शर्मा और जिलामंत्री नीरज तिवारी द्वारा किया गया।




