विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के परिसर में इस वर्ष महिला छात्रावास में छात्राओं ने पूरे मनोयोग से आराध्य देव कृष्ण की जन्माष्टमी मनाने का निर्णय लिया…..
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के परिसर में स्थित अहिल्याबाई होल्कर महिला छात्रावास में प्रेम व स्नेह के प्रतीक योग योगेश्वर आराध्य देव भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी पूरे धूमधाम से मनाई गई। महिला हॉस्टल की बेटियों ने जब परिसर में प्रथम बार कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए योजना बनाई और इसका प्रस्ताव हॉस्टल की वार्डन डॉ. विभा मिश्रा मैंम से किया तो उन्होंने इस नेक काम की सहर्ष अनुमति दे दी ।
हॉस्टल की छात्राओं ने सर्वप्रथम अपने वार्डन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनुमति प्राप्त करने का प्रयास शुरू किया। छात्रावास अधीक्षिका डॉ. विभा मिश्रा एवं विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावास की बच्चियों का भाव परखकर आयोजन से संबंधित यथासंभव सामग्री भी उपलब्ध करायी, फिर क्या था विश्वविद्यालय की बेटियों का उत्साह सातवे आसमान पर पहुंच गया। छात्राओं ने पूरे दिन कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारिया शुरू कर दी, उत्साह इस कदर की विश्व विश्वविद्यालय की प्राध्यापिकायें एवं प्राध्यापक तथा कर्मचारियों ने इस नेक काम के लिए पूरे भक्ति भाव और उल्लास से छात्राओं का यथासंभव सहयोग किया। देखते ही देखते कान्हा और राधा के साथ-साथ गोपी बनने की छात्राओं में होड़ लग गई । चूँकिआयोजन कृष्ण जन्मोत्सव का था इसलिए आयोजन समिति द्वारा पात्रों की संख्या सीमित की गई थी। परंतु इससे भी छात्राओं का जोश कम नहीं हुआ, गर्ल्स हॉस्टल की एक बेटी जब कान्हा दूसरी राधा बनकर बाहर आई तो उसका सौंदर्य देखते ही बन रहा था, परिसर का पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया।
गर्ल्स हॉस्टल की अधीक्षिका डॉ. विभा मिश्रा ने भी बताया कि जब कृष्ण जन्माष्टमी मनाने का प्रस्ताव छात्राओं ने मेरे समक्ष लाया तो मैं विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुमति लेकर आयोजन को पूरे धूमधाम से मनाने की अनुमति दे दी ,इतने कम समय में इतना खूबसूरत आयोजन निश्चय ही काबिले-तारीफ है। मैं इसके लिए हॉस्टल की सभी छात्राओं एवं अपने सभी सहयोगी प्राध्यापको , प्राध्यापिकाओं विशेष रूप से डॉ. दीक्षा उपाध्याय, डॉ. मनीष, डॉ. साक्षी ओझा डॉ. अनुराग ,डॉ. अंकुर चौबे के साथ-साथ कार्यक्रम में प्रत्यक्ष प्रस्तुति देने वाली छात्राओं क्रमशः रिया पाठक, साजिया, अनन्या सिंह आदि के प्रति विशेष आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने परिसर में पहली बार कृष्ण जन्मोत्सव मनाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुखिया कुलपति प्रो. संजीव कुमार एवं कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने विश्वविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं एवं विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी । इस अवसर पर कुलपति के निजी सहायक विपिन शर्मा भी उपस्थित थे।




