असलहे से आतंकीत कर लूट ले गए नगदी व सरकारी मोबाइल…..
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुंडीयार ग्राम आम की बाग पेट्रोल टंकी के पास डाक विभाग के पोस्टमास्टर को असलहा दिखाकर आतंकित करते हुए 8000 नगदी सहित सरकारी मोबाइल की लूट की गई, बताया जा रहा है कि दुबरी लाहीडीह निवासी पोस्ट मास्टर दयाशंकर मुंडीयार में शाखा पोस्ट मास्टर के पद पर तैनात है सोमवार को दिन में वो फूलपुर मुख्य डाक कार्यालय आए थे वहां से वापस अपनी कार्य क्षेत्र में गए थे की मुड़ियार पेट्रोल टंकी के आम की बाग के पास असलहा से आतंकी करते हुए बाइक सवार एक लुटेरे ने 8000 नगदी, सरकारी मोबाइल व अवश्यक कागजातों की लूट कर ली इस संबंध में लूट से पीड़ित पोस्ट मास्टर ने फूलपुर कोतवाली में लिखित तहरीर दे दी है, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।




