डाक कर्मी से लूट के मामले का पर्दा फास, पुलिस मुठभेड़ के बाद एक आरोपी सहित दो गिरफ्तार!

SHARE:

अभियुक्तों के पास से दो अवैध देशी तमंचे 315 बोर दो जिंदा कारतूस तीन खोखा कारतूस लूटा गया आईटेल मोबाइल 4270 रुपये नकद आधार कार्ड पैन कार्ड चार पासबुक और एक रोलदार कॉपी बरामद….

आजमगढ़। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के मुड़ियार चितरावल रोड पर 18 अगस्त को डाकघर के पोस्ट मास्टर के साथ हुए लूट की घटना में शामिल एक अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार तथा 01 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार हुआ, जिसके पास से अवैध असलहा व कारतूस, लूट के सामान, नकदी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल फूलपुर कोतवाली पुलिस द्वारा बरामद किया गया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डाकघर के पोस्टमास्टर के साथ हुई लूट की घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक अभियुक्त घायल हो गया, जबकि तीसरा अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अवैध हथियार, लूटा गया सामान और नकदी भी बरामद की है।

घटना का विवरण देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 21 अगस्त की रात करीब 1 बजे थानाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की घटना में शामिल अपराधी सफेद अपाची मोटरसाइकिल से फूलपुर की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने मनरा गांव के पास किया घेराबंदी।जैसे ही तीन संदिग्ध मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए उन्हें रुकने का इशारा किया गया। लेकिन अभियुक्तों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने नियंत्रित फायरिंग हुये अभियुक्त सलीम पुत्र हबीब पठान टोला सरायमीर के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए सीएचसी फूलपुर भेजा गया।दूसरा अभियुक्त अंश मौर्या पुत्र शिव कुमार पुरानी मिर्च मंडी फूलपुर मौके पर पकड़ा गया, जबकि तीसरा अभियुक्त ऋषभ कश्यप फरार हो गया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से दो अवैध देशी तमंचे 315 बोर दो जिंदा कारतूस तीन खोखा कारतूस लूटा गया आईटेल मोबाइल 4270 रुपये नकद आधार कार्ड पैन कार्ड चार पासबुक और एक रोलदार कॉपी बरामद की। इसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने न्यायलय भेजा जहां आरोपियों को नहीं मिली बेल, सभी गए जेल।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment