सोशल मीडिया पर कमेंट कर फंस गए मनोज यादव…
आजमगढ़। लाख कार्रवाई के बाद भी नहीं रुक रही धार्मिक मसलों पर अभद्र कमेंट बाजी, आए दिन कोई ना कोई ऐसा व्यक्ति धार्मिक मुद्दे जैसे संवेदनशील मसले पर गलत कमेंट कर ही देता है, जबकि शिकायतों के बाद इस इस आरोप में गिरफ्तारी व अन्य कई कार्रवाई होती रहती हैं, ताज़ा मामला तब सामने आया जब दुर्गेश पाण्डेय पुत्र स्व0 बागेश पाण्डेय निवासी बूढनपुर (पांडे का पूरा) थाना अतरौलिया द्वारा एक प्रार्थना पत्र स्थानीय पुलिस थाना में दिया गया, कि एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर धार्मिक/अभद्र टिप्पणी की गयी जिसके सम्बन्ध में वादी के लिखित प्रार्थना पत्र पर मु0अ0सं0 223/25 अन्तर्गत धारा 197(1)(c)/299/353(2) बीएनएस मनोज यादव पुत्र रमेश यादव निवासी पकड़डीहा थाना अतरौलिया के विरुद्द पंजीकृत किया गया। उसके बाद उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित आरोपी मनोज यादव उपरोक्त को उसके घर से पुलिस ने हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही जुट गई।




