गोकशी का वीडियो वायरल के आधार पर गोकशी के आरोप में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस गिरफ्तारी के लिए कर रही तलाश!

SHARE:

गोकशी का वायरल वीडियो से हुई पहचान, पुलिस ने गो-अवशेष बरामद कर कराया परीक्षण….

आजमगढ़। जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज नगर पंचायत के गाँधी नगर वार्ड में गोकशी का एक सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद नगर क्षेत्र सहित पूरे जिले में ह्ड़कंप मच गया, इस गोकशी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है | यह कार्रवाई तब की गई जब सोशल मीडिया पर गोकशी से संबंधित एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ|

वीडियो की गहन जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है| घटना का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय लोगों ने गोकशी की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की| वीडियो में कुछ लोग एक स्थल पर गाय का वध करते नजर आ रहे थे| वीडियो के आधार पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की |वीडियो की सत्यता की पुष्टि और मिली जानकारी के आधार पर तीन आरोपी सालिम, फैजान व जितेन्द्र उर्फ़ पियरका की पहचान हुई शामिल हैं| पुलिस ने सूचना के आधार पर कस्बे के उत्तर से बह रही छोटी सरयू नदी से गो-अवशेष बरामद किए, जिसके परिक्षण हेतु पशु चिकित्सक बुलाया और अवशेष का सैम्पल को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा दिया, कोतवाली प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा |

पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, इस मामले पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि गोकशी जैसे अपराध किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे | दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही, अफवाह फैलाने वालों से भी सख्ती से निपटा जायेगा।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment