आरोपी असंतुलित दिमाग की वजह से आए दिन करता है अज़ीब हरकत….
आजमगढ़। गंभीरपुर थानाक्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव में अर्ध विक्षिप्त युवक ने पड़ोसी की बाहर रखी हीरो ग्लैमर बाइक में आग लगा कर जला दिया। पड़ोसियों के द्वारा घर वालों को जानकारी दी गई, घर के सभी परिवार बाइक बाहर खड़ा कर अंदर सो रहे थे प्राप्त जानकारीके अनुसार रानीपुर रजमो गांव निवासी बृजेश सिंह पुत्र सत्यनारायण सिंह व संतोष चौरसिया के घर से चार दिन पहले झगड़ा हुआ था संतोष चौरसिया का लड़का शिवम चौरसिया जिसकी दिमाकी हालत ठीक नहीं है तथा नशे का आदि भी है आए दिन किसी न किसी के छत पर चढ़ जाता है और घर में घुसकर नुकसान करता रहता है.

रविवार की रात लगभग 1:00 बजे बृजेश की हीरो ग्लैमर बाइक घर के बाहर दरवाजे के पास खड़ी थी उसमें आग लगा दिया बाइक जलकर राख हो गई बाइक जलने की सूचना पड़ोसियों के द्वारा मिली। बाहर आकर देखा तो शिवम चौरसिया पुत्र संतोष चौरसिया बाइक जलाकर भाग रहा है लोगों ने पकड़ना चाहा तो अपने घर मे भाग कर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया बृजेश सिंह ने डायल 112 पर फोन कर जानकारी दी डायल 112 शिवम को थाने लेकर आई जहां जहां आरोपी को मिर्गी का दौरा आने से परिजनों को हिदायत देते हुए सुपर्द कर दिया, बृजेश सिंह ने शिवम के खिलाफ गंभीरपुर थाने में तहरीर दे दिया है।




