पारिवारिक कलह में बेटे ने माँ व अपने दो बच्चों को मारी गोली, आरोपी पिता सहित तीन कि मौत एक घायल!

SHARE:

पारिवारिक कलह से गई तीन की जान….

आजमगढ़। मंगलवार के दिन एक परिवार में अमंगल होने से जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना घटित हो गई, मालूम हुआ है कि जहानागंज थाना क्षेत्र के चकिया मुस्तफाबाद गांव में मंगलवार को दिन में नीरज पांडे नामक युवक ने अपनी पिस्तौल से अपनी मां को और अपने दो मासूम बच्चों को और इसके बाद खुद को ही गोली मार दी। जिसमें नीरज पांडे की मां की और नीरज पांडे की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के समय गाँव में ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी लोगों में हड़कंप मच गया। लोग आनन फानन पर मौके पर पहुंचे। जहां पर चारों घायल अवस्था में गिरे पड़े थे। सभी लोगों को जहानागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद दो की मौत की पुष्टि की गई जबकि दोनों बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले कर पहुँचने पर 4 वर्षीय बच्चे को भी मृत घोषित कर दिया गया। जबकि 7 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल पर एसपी हेमराज मीणा भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते प्रथम दृष्टया घटना प्रतीत हो रही है। नीरज पांडेय के बारे में पता चला है कि वह वाराणसी में किसी पेट्रोल पंप पर काम करता था और बीती रात ही घर पर आया था। मंगलवार को दिन में घर में पारिवारिक कलह हो गई। हालांकि नीरज पांडे की पत्नी घटना के समय कहां थी इसको लेकर संशय बना हुआ था, मौके पर पहुंची स्थानीय व जिला पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, घटना की बारीकी से जांच के लिए जांच टीममें घटना स्थल पर पहुंच गई, वही इस घटना के संबंध में जिसको भी जानकारी हो रही कोई हर कोई अचंभित है.

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment