best news portal development company in india

ज़ेड.एफ.एम कार्यालय पर रोज़ेदारों के लिए इफ्तार का आयोजन, सामिल हुए सैकड़ों लोग!

SHARE:

ज़ेड.एफ.एम ग्रुप चेयरमैन ने देश विश्व में शांति की दुआ मांगी…..

फूलपुर (आजमगढ़)। पवित्र रमजान माह की रहमतों और बरकतों के बीच फूलपुर स्थित ज़ेड एफ एम सामाजिक संगठन के मुख्य कार्यालय पर रोज़ेदारों के लिए इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस्लामिक परंपराओं के अनुरूप मगरिब की अज़ान के साथ खजूर से रोज़ा खोलकर इफ्तार की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़ेड एफ एम ग्रुप के चेयरमैन ज़ीशान अहमद खान ने की, जबकि आयोजन की देखरेख संगठन प्रभारी रफीक फूलपुरी ने की। रविवार शाम करीब 6 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में रोज़ेदारों को अदब व एहतराम के साथ दस्तरखान पर बैठाया गया। मगरिब की अज़ान होते ही रोज़ेदारों ने खजूर और पानी से सुन्नत तरीके पर अमल करते हुए रोज़ा खोला, इसके बाद विभिन्न व्यंजनों के साथ इफ्तार किया गया। इफ्तार के दौरान रोज़ेदारों ने अल्लाह तआला का शुक्र अदा किया और मुल्क व दुनिया में अमन-ओ-सुकून, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं कीं।

इस अवसर पर चेयरमैन ज़ीशान अहमद खान ने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और खिदमत का पैगाम देता है। रोज़ेदारों की खिदमत कर जो रूहानी सुकून मिला, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह तआला देश और दुनिया में अमन कायम रखे और आपसी भाईचारा मजबूत हो।

संगठन प्रभारी रफीक फूलपुरी ने सभी रोज़ेदारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में इंजीनियर तारिक आजम, सरायमीर नपं अध्यक्ष पप्पू पेजर, डॉ राशिद, डॉक्टर नईम, शाहनवाज शेरवानी, शाहिद शादाब, उमैर आज़मी, मोहम्मद उमर, राजेश मोदनवाल चुट्टूर, उमर आज़मी, तारिक शफीक, मोहम्मद सादिक न्यू कैंब्रिज, संपादक मनोज गुप्ता, विनोद जायसवाल, फराज शेख, जावेद अख्तर, आरिफ आजम, अबू शहमा, मदनलाल फहीम आज़मी आकिब कलीम हिसामुद्दीन खालिद लतीफ एडवोकेट, सुरजन, डॉ रवि यादव जेपी हॉस्पिटल, राहुल दानशील, फारूक जोखू अयान मिर्जा महेंद्र व क्षेत्र के गणमान्य लोग व संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment