best news portal development company in india

कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट के बाहर हिंसक प्रदर्शन, दो दर्ज़न से अधिक लोगों की मौत!

SHARE:

BBC Urdu की रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा कर्मियों के जबाबी कार्यवाही में 35 से अधिक लोग घायल…..

कराची। पाकिस्तान के कराची शहर में आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत की खबर के बाद अमेरिकी कॉन्सुलेट के बाहर हिंसक प्रदर्शन भड़क उठा। BBC Urdu की रिपोर्ट के अनुसार, इस हिंसक झड़प में नौ लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारी कॉन्सुलेट का मुख्य गेट तोड़ते और रिसेप्शन के पास स्थित सुरक्षा कक्ष की खिड़कियां क्षतिग्रस्त करते दिखाई दे रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान हालात बेकाबू हो गए और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

मजलिस-ए-वहादत मुस्लिमीन के प्रवक्ता ने कहा कि यह एक सार्वजनिक प्रदर्शन था, जिसमें लोग आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत के विरोध में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर एकत्र हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉन्सुलेट के भीतर से भी प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई गईं। वहीं कराची पुलिस के अधिकारी डॉ. समी सैयद ने पुष्टि की कि प्रदर्शन के दौरान छह लोगों की मौत हुई और आठ अन्य घायल हुए। मृतकों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं।

इस बीच सिंध प्रांत के गृह मंत्री ज़ियाउल हसन लांजर ने मामले का संज्ञान लेते हुए कराची के अतिरिक्त आईजी से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस को संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

समाचार एजेंसी AFP के एक पत्रकार के मुताबिक, रविवार को सैकड़ों ईरान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी कॉन्सुलेट पर धावा बोलने की कोशिश की। युवाओं की भीड़ मुख्य द्वार पर चढ़ गई और कॉन्सुलेट परिसर के ड्राइव-वे तक पहुंच गई, जिससे इमारत की कुछ खिड़कियां टूट गईं। स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए। फिलहाल शहर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment