best news portal development company in india

आयुष्मान कार्ड महाभियान को मिला उत्साहजनक प्रतिसाद, पहले दिन बने करीब 8 हजार कार्ड

SHARE:

आयुष्मान कार्ड महाभियान में पत्रों को मिलेगा….

आजमगढ़। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जनपद में 26 से 28 फरवरी 2026 तक चलाए जा रहे विशेष महाभियान को पहले ही दिन उत्साहजनक सफलता मिली है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने बताया कि अभियान के प्रथम दिन शाम तक लगभग 8,000 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर यह विशेष अभियान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किया जा रहा है। जनपद की सभी राशन दुकानों (कोटेदार दुकानों) पर शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है और मौके पर ही आयुष्मान कार्ड जारी किए जा रहे हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि उन्होंने स्वयं पल्हनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के मतौली और हरिहरपुर शिविरों का निरीक्षण किया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमाशरण पांडेय ने लालगंज क्षेत्र में अभियान की निगरानी की, जबकि डिप्टी सीएमओ डॉ. आलेन्द कुमार ने अतरौलिया, अहिरौला और कोयलसा क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों ने भी विभिन्न ब्लॉकों और राशन वितरण केंद्रों का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अभियान के सफल संचालन में चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। आयुष्मान तकनीकी टीम एवं सीएचओ द्वारा डेटा सत्यापन और कार्ड निर्माण की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जा रही है।

अभियान के तहत पूर्व में चयनित अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों, जिनके परिवार में छह या उससे अधिक सदस्य हैं, तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) में पंजीकृत श्रमिकों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे अभियान के शेष दो दिनों में अपने निकटतम राशन दुकान शिविर पर पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं, जिससे आवश्यकता पड़ने पर उन्हें योजना के तहत निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment