best news portal development company in india

होली के मद्देनजर आजमगढ़ पुलिस का विशेष अभियान, 24 घंटे में 255 लीटर अवैध शराब बरामद!

SHARE:

होली के पर्व पर शांति व्यवस्था कायम के लिए पुलिस की कार्यवाही ज़ारी ….

आजमगढ़, 26 फरवरी 2026। आगामी होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आजमगढ़ पुलिस ने जनपद भर में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध विशेष सघन अभियान चलाया। 24 घंटे के भीतर की गई कार्रवाई में 255 लीटर अवैध कच्ची/देशी शराब बरामद की गई तथा 58 व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) उत्तर प्रदेश के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने संभावित स्थानों और भट्ठों पर दबिश देकर अवैध जहरीली शराब के निष्कर्षण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध सघन चेकिंग और तलाशी अभियान संचालित किया।

पुलिस के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को 24 घंटे के भीतर कुल 159 स्थानों पर चेकिंग एवं दबिश दी गई। इस दौरान 58 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से लगभग 255 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध जहरीली शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment