फूलपुर सीएचसी पर नेत्र परीक्षण शिविर, 87 मरीजों की हुई जांच!

SHARE:

सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा के लिए जरुरी नेत्र परीक्षण…

फूलपुर, आजमगढ़। सड़क सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेष रूप से वाहन चालकों सहित आम लोगों की आंखों की जांच की गई।

दिनांक 18 फरवरी 2025 को आयोजित शिविर में नेत्र सर्जन डॉ. कुंदन गुप्ता तथा वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. आर.बी. वर्मा ने कुल 87 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर उपचार किया। जांच के दौरान मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 9 मरीजों को चिन्हित किया गया, जबकि 12 मरीजों को दवा के साथ नजदीकी चश्मा लगाने की सलाह दी गई।

शिविर के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मचारी और सहयोगी भी मौजूद रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment