तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार!

SHARE:

पत्नी बच्चों परिवार का रो रो कर हुआ बुराहाल…..

अतरौलिया/आजमगढ़। नगर पंचायत क्षेत्र के एक युवक की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक बाइक से घर लौट रहा था, तभी मंदुरी के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक गुड्डू सोनी की फाइल फोटो
मृतक गुड्डू सोनी की फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत निवासी गुड्डू सोनी (35) पुत्र अशर्फी सोनी मंगलवार रात करीब 9:30 बजे मोटरसाइकिल से आजमगढ़ से दुकान का सामान लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मंदुरी के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुड्डू सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के भाई संतराम सोनी ने कंधरापुर थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शोक में डूबे परिजन व अन्य
शोक में डूबे परिजन व अन्य

बताया गया कि गुड्डू सोनी अतरौलिया बाजार में श्रृंगार की छोटी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे 10 वर्षीय बेटा यश और 5 वर्षीय बेटी तनु सहित पत्नी अर्चना को छोड़ गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment