राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत विशेष आयोजन….
आजमगढ़। लालगंज तहसील क्षेत्र के फेंकू सिंह महाविद्यालय, चेवार में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने साक्षरता अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। यह रैली महाविद्यालय से कंजहित बाजार तक निकाली गई। रैली के दौरान बाजार में स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण की साफ-सफाई की गई। साथ ही बच्चों को साक्षरता के प्रति जागरूक करते हुए पढ़ाई के महत्व पर जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के बाद सभी प्रतिभागियों को भोजन कराया गया।भोजनोपरांत महाविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक अमरनाथ सिंह ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना की उपयोगिता और उद्देश्य की जानकारी देते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी अमरजीत सिंह, डॉ. विवेक कुमार सिंह, श्रीमती वंदना सिंह, भद्रसेन सिंह, मनोज यादव, ललित कुमार, रामपाल यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




