भारतीय नागरिक हैं निखिल गुप्ता, अमेरिकी एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया था आतंकी पन्नू के हत्या के साजिस को…..
न्यूयॉर्क/नई दिल्ली। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को अमेरिका में 24 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक निखिल गुप्ता ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क की अदालत में अपना गुनाह कबूल कर लिया। मामले में सजा का औपचारिक ऐलान 29 मई को किया जाएगा। अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर निखिल गुप्ता के अपराध स्वीकार करने की जानकारी दी। FBI के अनुसार यह साजिश एक अमेरिकी नागरिक की हत्या के लिए रची गई थी, जिसे अमेरिकी एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया।
US अटॉर्नी ऑफिस के बयान के मुताबिक, निखिल गुप्ता उर्फ ‘निक’ ने सेकंड सुपरसिडिंग इंडिक्टमेंट में लगाए गए तीनों आरोप स्वीकार कर लिए हैं। इनमें मर्डर-फॉर-हायर, मर्डर-फॉर-हायर की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश शामिल है। पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप में निखिल गुप्ता को 30 जून 2023 को चेक रिपब्लिक पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद 14 जून 2024 को उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया। अमेरिका में केस चलने के दौरान निखिल ने खुद को निर्दोष बताया था, लेकिन अब उसने कोर्ट में आरोप स्वीकार कर लिए हैं।

अमेरिकी एजेंसियों का दावा: ‘विकास यादव’ ने रची थी साजिश
अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक, भारत के एक पूर्व अधिकारी विकास यादव ने निखिल गुप्ता से पन्नू की हत्या की साजिश रचने को कहा था।
अमेरिकी न्याय विभाग का दावा है कि- भारतीय सरकार के एक कर्मचारी ने निखिल गुप्ता को पन्नू की हत्या के लिए हिटमैन की व्यवस्था करने को कहा था। मैनहट्टन की फेडरल कोर्ट में दाखिल इंडिक्टमेंट में इस कर्मचारी को CC-1 नाम दिया गया था।
चार्जशीट के मुताबिक टाइमलाइन: कब, क्या हुआ चार्जशीट के अनुसार इस कथित साजिश की शुरुआत मई 2023 में हुई, जब अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर के मुताबिक एक भारतीय अधिकारी (विकास यादव) ने निखिल गुप्ता को हायर किया।
29 मई 2023: निखिल गुप्ता ने पन्नू को मारने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू की।
कुछ हफ्ते: गुप्ता ने जिस व्यक्ति से बातचीत की, वह अमेरिका का अंडरकवर एजेंट निकला।
9 जून 2023: गुप्ता ने 15 हजार डॉलर कैश (करीब 12.49 लाख रुपये) एडवांस पेमेंट भेजा।
डील: हत्या के लिए कुल सौदा 1 लाख डॉलर (करीब 84 लाख रुपये) में तय हुआ।
11 जून 2023: कथित भारतीय अधिकारी ने कहा कि अभी हत्या नहीं कराई जा सकती क्योंकि पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर थे।
18 जून 2023: कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई।
दिल्ली से 2023 में गिरफ्तार हुआ था विकास यादव अमेरिका में वांटेड बताए गए विकास यादव को दिल्ली पुलिस ने 18 दिसंबर 2023 को गिरफ्तार किया था। उस पर दिल्ली के एक कारोबारी ने हत्या के प्रयास और किडनैपिंग का केस दर्ज कराया था। कारोबारी ने विकास यादव और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के संबंधों का भी आरोप लगाया था। इस मामले में विकास को अप्रैल 2024 में जमानत मिल चुकी है।
अमेरिकी एजेंसी FBI ने CC-1 को विकास यादव बताते हुए उसकी भारतीय सेना की वर्दी में फोटो भी जारी की थी। FBI का दावा रहा कि विकास यादव भारतीय खुफिया एजेंसी RAW से जुड़े थे और उस पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी लगे हैं।
भारत का पक्ष: ‘अब वह सरकारी कर्मचारी नहीं’
भारतीय विदेश मंत्रालय ने 17 अक्टूबर 2024 को कहा था कि अमेरिकी न्याय विभाग के आरोपपत्र में जिस व्यक्ति का नाम आया है, वह अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है।

निखिल गुप्ता के अपराध स्वीकार करने के बाद- यह मामला अमेरिका-भारत संबंधों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर “टारगेट किलिंग” के आरोपों को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब सबकी नजर 29 मई पर है, जब अदालत सजा का औपचारिक ऐलान करेगी।




