फूलपुर में मंदिर दानपात्र व साइकिल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

आरोपी के पास से चोरी की साइकिल व 2750 रुपये नकद बरामद…..

आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में मंदिर के दानपात्र से चोरी और साइकिल चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की साइकिल और मंदिर दानपात्र से चोरी की गई 2750 रुपये की नकद धनराशि बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 04 फरवरी 2026 को संतोष जायसवाल निवासी शंकर जी तिराहे के पास, कस्बा फूलपुर ने थाना फूलपुर पर लिखित सूचना दी थी कि फूलपुर नगर पंचायत क्षेत्र स्थित शंकर जी (तिराहा) मंदिर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने दानपात्र में रखी धनराशि चोरी कर ली। घटना मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई थी। इस मामले में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 36/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

👈इसी मंदिर से हुई दानपात्र से पैसे की चोर की घटना
👈इसी मंदिर से हुई दानपात्र से पैसे की चोर की घटना

वहीं, 10 फरवरी 2026 को मुसई (ग्राम जाफरपुर जयी) ने थाना फूलपुर में सूचना दी कि 06 फरवरी 2026 को उनकी साइकिल कस्बा फूलपुर से रवि यादव पुत्र राममूरत निवासी फूलपुर देहात ने चोरी कर ली। इस मामले में मु0अ0सं0 43/26 धारा 302(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत उप निरीक्षक दिनेश कुमार त्रिपाठी व टीम ने दोनों मामलों में प्रकाश में आए अभियुक्त रवि यादव को 10 फरवरी 2026 को जौमा हरिजन बस्ती के बीएसएनएल तिराहे से करीब 13:58 बजे गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी की साइकिल और 2750 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त: रवि यादव पुत्र राममूरत निवासी फूलपुर देहात, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।

बरामदगी: चोरी की साइकिल एवं मंदिर दानपात्र से चोरी की गई 2750 रुपये नकद।

गिरफ्तारी करने वाली टीम: उ0नि0 दिनेश कुमार त्रिपाठी, का0 अरविन्द तिवारी, का0 आदेश यादव (थाना फूलपुर, आजमगढ़)।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment